*पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 176 कैप्सूल बरामद*
दिनांक 24/07/2026 को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब पुलिस की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 176 कैप्सूल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब चुंगी नंबर-06 के समीप होटल रॉक स्टार के पास एक संदिग्ध सफेद ऑल्टो K10 कार (HP17B-7450) को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता से वाहन को रोककर चालक चरणजीत सिंह निवासी हरिपुर टोहाणा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के कब्जे से 176 स्पास्मो (SPASMO) कैप्सूल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिसपर उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब पुलिस में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

