पाँवटा साहिब में एक व्यक्ति से 11.16 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद , सिरमौर पुलिस की आम जन से अपील नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवा कर नशा मुक्त सिरमौर बनाने के लिये सहयोग करें
दिनाँक 24.04.2026 को शाम जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई(SIU) टीम गश्त व मादक पदार्थ में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करते हुए रैनबैक्सी चौक पांवटा साहिब के पास मौजूद थी तो गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मुर्तजा उर्फ फरमान पुत्र श्री मुखतार जो सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है काफी समय से पाँवटा तथा आसपास के ईलाका में चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है जो अभी भी अपनी मोटर साईकिल नम्बर HR71A-4659 में चिट्टा/स्मैक लेकर विद्या पीठ सीनियर सैकेन्डरी स्कूल केदारपुर के पिछली तरफ बने निर्माणाधीन मकान के सामने खेत में खड़ा है तथा चिट्टा/समैक बेचने की कोशिश में है, जिसने चिट्टा/स्मैक अपने हैल्मेट के अन्दर छुपाकर रखा है। जिस सूचना पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी को दबोचा व तलाशी करने पर उसके हाथ में पकड़ें हैलमैट में फॉम के अन्दर कुल वजन 11.16 ग्राम चिट्टा/समैक बरामद किया गया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21,25-61-1985 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से यह चिट्टा/स्मैक की खेप लाया था तथा किन्हें स्पलाई करने की फिराक में था ताकि इस पूरे रैकेट को पकड़ा जा सके। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा के खिलाफ जिला सिरमौर पुलिस का अभियान जारी है तथा आम जन से अपील है कि नशा तस्करों की अधिक से अधिक जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवा कर नशा मुक्त सिरमौर बनाने के लिये पुलिस का सहयोग करें। यह जानकारी गुप्त रखी जाती है।










