ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : वार्ड नंबर 5 में बाहरी उम्मीदवार का भारी विरोध , भाजपा प्रत्याशी शक्ति भटनागर को मिल रहा जनता का भारी समर्थन

पांवटा साहिब : वार्ड नंबर 5 में बाहरी उम्मीदवार का भारी विरोध , भाजपा प्रत्याशी शक्ति भटनागर को मिल रहा जनता का भारी समर्थन

2026 में पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 5 में बाहरी उम्मीदवार को लेकर स्थानीय निवासियों में असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रियता अधिक है, और निवासियों द्वारा बाहरी उम्मीदवार का विरोध किया जा रहा है, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको छोटे काम करवाने के लिए भी दूसरे वार्ड में जाना पड़ेगा ऐसे में वह अपने पड़ोस के तथा वार्ड के ही स्थानीय प्रत्याशियों को जीतना चाहते हैं जो हर समस्या के लिए उनके वार्ड में खड़ा रहे स्थानी लोगों का कहना है कि वार्ड में पानी भराव लाइट गलियां सिवरेज आदि की समस्याएं हैं जो कोई स्थानीय पार्षद ही दूर कर सकता है

नामांकन प्रक्रिया के दौरान वार्ड नंबर 5 से सर्वशक्ति भटनागर जिनको भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है स्थानीय वार्ड निवासी होने के कारण वह लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं , वार्ड नंबर 5 में यह बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा, चुनावी परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!