पांवटा साहिब : वार्ड नंबर 9 में पूर्व पार्षद मीना गुप्ता ने दिया राजेंद्र ठेकेदार को समर्थन
पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में दिन-ब-दिन चुनाव में प्रत्याशियों की टक्कर एक दूसरे से बढ़ती जा रही है। बता दे की राजेंद्र चौहान ठेकेदार को पूर्व में नगर परिषद पार्षद रही मीना गुप्ता द्वारा समर्थन दिया गया है जिसके कारण उनका काफी फायदा मिल सकता है।
पांवटा साहिब के हॉट सीट में से एक वार्ड नंबर 9 में एक से बढ़कर एक धुरंधर खड़े हैं । जिसमें इंद्रजीत सिंह मिक्का, नवीन शर्मा मधुकर डोगरी और राजेंद्र चौहान एक दूसरे को पूरी टक्कर दे रहे हैं। वहीं दूसरी और देखने को मिल रहा है कि वार्ड नंबर 9 की कुछ विशेष तबके की महिलाएं भी राजेंद्र चौहान ठेकेदार का साथ दे रही है। जिसके चलते वह भी एक मजबूत कैंडिडेट माने जा रहे हैं।












