जल्द ही पंचायतों में आचार संहिता लगने वाली है जिसके कारण ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को शिलान्यास व घोषणा याद आ गई है अब तक विकास कार्यों से दूर बैठे तथा कांग्रेस के किए कार्यो पर ही उद्घाटन करवाने वाले वाले सुखराम चौधरी को अचानक शिलान्यास घोषणाएं याद आना जनता को हजम नहीं हो रहा है | ऊर्जा मंत्री के चमचे पीडब्ल्यूडी , आईपीएच , इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में ठेके लेने में व्यस्त है तथा विभागों की लेवर लगवा कर अपने निजी काम करवा रहे है विधानसभा चुनाव के 3 साल बाद सुखराम चौधरी को मीडिया कर्मी भी याद आ गए वही विधानसभा चुनाव की पुरानी पेमेंट के फंसे होने के कारण सभी मीडिया कर्मी भी सुखराम चौधरी को आंखें दिखाने लगे हैं |
आज ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहालगढ़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखुवाला के स्कूलो का दौरा किया।इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला में 1.15 करोड़ के लागत से बनने वाले विज्ञान प्रयोगशाला भवन को बनाने हेतु नीव रखी।इस दौरान उन्होंने स्कूल का निरीक्षण भी किया।।इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहालगढ़ में 56.38 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरों को बनाने हेतु शिलान्यास किया।यहाँ उन्होंने ग्रामीण की समस्यायें भी सुनी।उन्होंने निहालगढ़ में सामुदायिक एवं महिला मंडल भवन के लिए 10 लाख ₹ की घोषणा की।इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य समस्यायें सुनी व अधिकतर का मौक़े पर निपटारा किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 38.18 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरों हेतु आधारशिला रखी।यहाँ भी उन्होंने जनता की समस्यायें सुनी व उनका समाधान किया।












