पांवटा साहिब : पातलियों पंचायत से प्रधान पद के प्रबल दावेदार मोहन सिंह सहोता को मिला चुनाव चिन्ह गैस का चूल्हा

( जसवीर सिंह हंस ) पांवटा साहिब की पातलियों पंचायत के मोहन सिंह सहोता जो की प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं । जहां पंचायत के लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। लोग इस बार पढ़े लिखे उम्मीदवार को भारी समर्थन दे रहे हैं | उनका चुनाव निशान गैस का चूल्हा मिला है

बता दें किमोहन सिंह सहोता पिछले कई सालों से अपनी पंचायत में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा के कार्य में लगे हैं। उन्हें पातलियों पंचायत में कहीं भी अपना परिचय देने की जरूरत नहीं हैं उनको इलाके में लोग कोरोना वॉरियर के नाम से जानते हैं । सैकड़ो लोग उनके साथ प्रचार में घूम रहे हैं किसी भी उम्मीदवार के साथ इतने लोग पंचायत में प्रचार के लिए नहीं घूम रहे हैं खुद पंचायत के लोग उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं। जिससे साफ पता चलता है कि लोग उन्हें भरपूर तौर से समर्थन दे रहे हैं।

भाजपा से जुड़े मोहन सिंह सहोता का कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना है ताकि पातलियों पंचायत का विकास हो सके । पातलियों पंचायत के लोगों का कहना है कि ऐसे ईमानदार और समाजसेवी व्यक्ति को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे समाजसेवी के आगे आने से पंचायत के विकास के साथ-साथ क्षेत्र का भी विकास होता है | अनेक ग्राम वासियों ने स्पष्ट रूप से मतदान से पहले ही इनकी विजय पताका लहराने का दावा किया है  कुल मिलाकर अपने प्रतिद्वंद्वी से हर प्रकार से मोहन सिंह सहोता लगभग विजय पताका लहराने की तरफ अग्रसर है।

 

 

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!