ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : कोरोना से लड़ाई में पांवटा साहिब गुरुद्वारा निभा रहा अहम भूमिका , हस्पताल को दान की एम्बुलेंस

कोरोना से लड़ाई में  पांवटा साहिब गुरुद्वारा  लगातार अहम भूमिका निभा रहा है। क्वॉरेंटाइन सेंटर के लिए अपने दो कॉम्प्लेक्स देने वाले पांवटा साहिब गुरुद्वारे ने कोरोना से लड़ रहे पांवटा हस्पताल को एक एम्बुलेंस दान की। एम्बुलैंस के लिए गुरुद्वारे की सरबत दा भला संस्था ने घन जुटाया है। एम्बुलैंस 24 घंटे अस्पताल में तैनात रहेगी।

पांवटा साहिब गुरुद्वारा में जहां पूरा दिन गरीबों को खाना मुहैया करवाया जा रहा है वही गुरुद्वारा परिसर का बड़ा हिस्सा क्वॉरेंटाइन सेंटर के लिए दिया गया है। जबकि श्री गुरु गोविंद सिंह जी कंपलेक्स में भी क्वॉरेंटाइन सेंटर चल रहा है। इस बीच गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक और महत्वपूर्ण योगदान किया है। कमेटी ने सरबत दा भला ट्रस्ट के माध्यम से पांवटा अस्पताल को यह एंबुलेंस दान की है। कोरोना युद्ध के दौरान यह एंबुलेंस बेहद सहायक साबित होगी। गुरुद्वारे के कोरोना संकटकाल में योगदान की हर तरफ सराहना हो रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!