उपायुक्त सिरमौर द्वारा मौसम विभाग द्वारा जिला सिरमौर सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किए जाने के दृष्टिगत उपमंडल पांवटा साहिब सहित सिरमौर के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 20 ओर 21 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।
आदेशों के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के अधिकार क्षेत्र व जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्ले स्कूलों तथा अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में 20 और 21 जुलाई, 2026 को अवकाश रहेगा।
जिला सिरमौर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आदेशानुसार शिक्षण संस्थानों के संस्थानाध्यक्ष तथा प्रशासनिक एवं आपातकालीन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार उपलब्ध रहेंगे।












