ADVERTISEMENT

कालाअंब : गुणवता पर सवालिया निशान के बाद , दवा नियंत्रक की टीम ने दवा उद्योग में सैनिटाइजर के निर्माण पर लगाई रोक

क्या चंद रूपये के लालच में लोगो के जीवन से हो रहा था खिलवाड़

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में राज्य दवा नियंत्रक की टीम ने ब्राइट लाइफ साइंस दवा उद्योग में बन रहे सैनिटाइजर के निर्माण पर रोक लगा दी है। उद्योग द्वारा बिना मुख्य केमिस्ट के दवा उद्योग में सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी गुणवता पर सवालिय निशान लग रहे है कि बिना मुख्य केमिस्ट के दवा उद्योग प्रबधन ने क्यों सैनिटाइजर का निर्माण किया। जबकि केंद्र व प्रदेश सरकार के सख्त निर्देंश के सभी दवा उद्योगों में मुख्य केमिस्ट की देखरेख में ही दवा व अन्य उत्पादों का निर्माण किया जायेगा। मगर कोरोना सक्रमण के चलते जिस तरह बाजार में एक दम सैनिटाइजर की मांग बढी, तो दवा उद्योगों ने मुनाफा कमाने के चक्कर में बिना गुणवता के ही बाजार में अपने उत्पाद उतारने शुरू कर दिये है।

जो कि सीधा लोगों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर से एक व्यक्ति द्वारा प्रदेश के स्वास्थय सचिव को शिकायत की गई थी कि कालाअंब के एक दवा उद्योग में बिना मुख्य केमिस्ट के ही सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। इससे इसकी प्रमाणिकता पर सवालिया निशान लग गए हैं। अब इसकी प्रमाणिकता मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। यह भी बड़ा प्रश्न है। जिला सिरमौर दवा नियंत्रक की टीम ने कालाअंब के सैनवाला में दवा उद्योग में छापेमारी कर तैयार माल को फ्रीज कर दिया है। साथ ही अगले आदेशों तक यह सैनिटाइजर बाजार में नहीं जा सकते, ना ही उद्योग में अब सैनिटाइजर का उत्पादन होगा। उद्योग में निरीक्षण पर गए दवा निरीक्षक ललित कुमार ने सैनिटाइजर के सैंपल लेकर राज्य प्रयोगशाला के लिए भेज दिए हैं। राज्य प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि बिना मुख्य केमिस्ट के दवा उद्योग में जो सैनिटाइजर बने हैं।

वह गुणवत्ता में कितने खरे उतरते हैं। यदि इन सैनिटाइजर के सैंपल फेल होते है, तो उद्योग पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रदेश के कई दवा उद्योग इन दिनों सैनिटाइजर व पीपीई किट बनाने में लगे है। उधर जिला सिरमौर के सहायक दवा नियंत्रक सनी कौशल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कालाअंब के सैनवाला में एक दवा उद्योग में मुख्य केमिस्ट के बिना ही सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर दवा निरीक्षक ने जाकर उद्योग का निरीक्षण करने पर पाया कि उद्योग ने बिना मुख्य केमिस्ट के उत्पाद तैयार कर दिया था, जिसे की सैंपल लेकर फ्रीज कर दिया है। अगले आदेश तक दवा उद्योग में निर्माण भी बंद करवा दिया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही उद्योग के खिलाफ  अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!