पांवटा साहिब प्रशासन प्रवासी मजदूरों को राशन देने व पास बनवाने में भी भेदभाव कर रहा है। ज्यादातर काम भाजपा के नेताओं के इशारे पर हो रहे है। वहीं गत दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो में फोटो भी वायरल हो रहा है जिसमें सुखराम चौधरी एसडीएम की कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं यहां जारी प्रेस बयान में पूर्व विधायक चोधरी किरनेश जंग ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अवतार सिंह तारी ब्लॉक सोशल मीडिया के अध्यक्ष विवेक धीमान ने आरोप लगाया है कि देश में कोरोना महामारी का भयंकर प्रकोप है। देश में लॉक डाउन चल रहा है। जिस वजह से पांवटा साहिब में प्रवासी मजदूर जो दिहाड़ी मजदूरी करके अपना पेट पालते थे वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है।
यहां हर व्यक्ति परेशान है ऐसे में पांवटा साहिब एस डी एम ऑफिस प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगो को राशन व भोजन देने में भेदभाव कर रहा है। केवल भाजपा के लोगो के कहने पर ही सहायता दी जा रही है। आम लोगो का जिनका भाजपा से कोई सम्बंध नही है उनको सहायता के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। पंचायत प्रधानो को अप्रवासीयो के साथ भोजन देने में अन्याय हो रहा है। प्रशासन भाजपा के लोगो व विधायक के हाथ की कठपुतली बन गया है। इसके अलावा पास की परमिशन में भी भाजपा नेताओं के लिए कोई नियम नहीं है। जबकि कांग्रेस के लिए नियम लागू हो जाते है। और जब वे किसी भाजपा के समर्थक या नेता को लेकर परमिशन लेने जाते है तो उनका पास बन जाता है। अगर इस तरह का भेदभाव जारी रहा तो पांवटा कांग्रेस प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाएंगी।












