ADVERTISEMENT

Shimla: नेरवा और कुमारसैन में 2 महिलाओं ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार को आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जिले के नेरवा और कुमारसैन थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नेरवा में बुरांश के पेड़ से लटका मिला 34 वर्षीय महिला का शव

आत्महत्या का पहला मामला नेरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मधाना से सामने आया। यहां 34 वर्षीय गीता देवी पत्नी सुरेश कुमार का शव उनके ही सेब के बगीचे में एक बुरांश के पेड़ से लटका हुआ मिला। मधाना पंचायत के प्रधान ने तुरंत इसकी सूचना नेरवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार यह मामला निजी कारणों से की गई आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका की गर्दन पर फंदे के निशान के अलावा शरीर पर किसी भी तरह की कोई अन्य बाहरी चोट नहीं पाई गई है। पुलिस ने घटनास्थल और महिला के घर की गहनता से तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है।

किंगल में नेपाली मूल की महिला ने लगाया फंदा

वहीं, दूसरा मामला कुमारसैन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले किंगल इलाके का है। शुक्रवार सुबह पुलिस को किंगल क्षेत्र में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना कुमारसैन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार फंदा लगाने वाली महिला नेपाली मूल की बताई जा रही है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अब महिला की पहचान करने और उसके इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के असल कारणों का पता लगाने में गहनता से जुटी हुई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *