ADVERTISEMENT

हिमाचल में बदले 27 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, इन जिलों में चला तबादलों का बड़ा चक्र

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में एक साथ 27 प्रधानाचार्यों के तबादले कर विभाग स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नए सिरे से व्यवस्थित करने की तैयारी है. सबसे ज्यादा असर कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में देखने को मिलेगा, जहां कई अनुभवी प्रधानाचार्यों को नए स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनमें पीएम श्री विद्यालय, मॉडल स्कूल, सीएम एक्सीलेंस स्कूल और अन्य सीबीएसई संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं.

शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कांगड़ा जिले के 20 और बिलासपुर जिले के 7 प्रधानाचार्यों (स्कूल कैडर) के तबादला एवं तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. सभी को नए कार्यस्थल पर शीघ्र कार्यभार संभालने और विभाग को जॉइनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

कांगड़ा जिले में इन प्रधानाचार्यों के तबादले

कांगड़ा जिला में हरभजन सिंह को सुरियन से पीएम श्री नागरोटा सुरियां, मुनीश कुमार शर्मा को कैलोहा से पालमपुर, करतार चंद को सुलाह से पीएम श्री नूरपुर, ललित मोहन को रजियाना से पीएम श्री नेरा, मनोज कुमार को जोगिंद्रनगर से पालमपुर, विजय कुमार को दारंग से पीएम श्री भवारना, राम कृष्ण को भवारना से मॉडल स्कूल इंदौरा, सुभाष चंद को कार्यालय उपनिदेशक से शाहपुर, सुरेंद्र कुमार को तलाड़ा से कंसा, रचिता मनहास को कंडवाल से पीएम श्री गंगथ ट्रांसफर किया गया.

इसके अलावा अजय भारती को भवारना से नए विद्यालय, राजेश कुमार को दुहक से मॉडल स्कूल जैसिंहपुर, संजय कुमार को स्वार से अपर लांबागांव, सीमा कौशल को प्रागपुर से गरली, वीरेंद्र पाल सिंह को चचियां से चढ़ियार, सीमा पठानिया को अयाला से लंज, करतार चंद को गरनाला से कोटला, अनिल जरयाल को भलेख से पीएम श्री जवाली, सनी कुमार को ठाकुरद्वारा से मॉडल स्कूल फतेहपुर और पवन कुमार को घमरूर से ठाकुरद्वारा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिलासपुर जिला में प्रकाश चंद को राजपुरा से नम्होल, मदन लाल शर्मा को कनालग से पीएम श्री भरेड़ी, सुभाष कुमार को हरनोड़ा से स्वारघाट, सुरेंद्र कुमार को नंगल से सीएम एक्सीलेंस स्कूल घुमारवीं, निर्मल सिंह चंदेल को रज्जाकसर से बरमाणा, नरेन्द्र कुमार चड्ढा को घुमारवीं से कपाहड़ा और प्रेम लाल शर्मा को नम्होल से पीएम श्री तलाईको नए विद्यालयों में तैनात किया गया है.

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित प्रधानाचार्य तत्काल प्रभाव से अपने नए विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत विभाग को अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट भेजेंगे.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *