Khabron wala
हिमाचल प्रदेश से दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई. जबकि 7 लोग घायल है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
एसपी गौरव सिंह ने बताया, “पुलिस को एक गाड़ी की खाई में गिरने की सूचना मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है”.
शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला के थाना चौपाल क्षेत्र के अंतर्गत चौपाल-देवत सड़क मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया. यहां फॉर्च्यूनर (HP-08B-3131) सड़क से बाहर होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे. इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई. जबकि सात लोग घायल हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.
गोरतलब है की बरसात के समय सड़कों की हालत खराब रहती है. वहीं, प्रशासन भी अलर्ट करता है कि गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा कोई घटना हो सकती है.









