ADVERTISEMENT

Sirmour: लोहा उद्योग में काम कर रहे युवक की मौत

Khabron wala

औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब स्थित एक लोहा उद्योग में शनिवार को क्रेन पर काम करते समय हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान विश्वजीत (32) पुत्र निवासी ग्राम करियाबर, डाकघर सोडरी, तहसील निजामाबाद, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विश्वजीत क्रेन के माध्यम से सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नाहन मैडीकल कालेज के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *