ADVERTISEMENT

Solan: फर्जी ड्रग कंट्रोलर बनकर लाखों रुपए की ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Khabron wala

पुलिस थाना बरोटीवाला में एक फार्मा कंपनी की शिकायत पर फर्जी ड्रग कंट्रोलर बनकर लाखों रुपए की ठगी व रंगदारी मांगने के संदर्भ में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी गुरपाल निवासी गांव खोखरा, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने मंगलवार को इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी प्रिंस निवासी गांव खोखरा, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को पहले ही जब्त किया जा चुका है। पुलिस उपाधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!