ADVERTISEMENT

नाहन : सिरमौर एस आई यु को बड़ी सफलता , नशे के 1088 कैप्शूल सहित दो गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की विशेष टीम ने वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को 1088 नशे के कैप्शूल के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने नाहन के समीप स्थित खजुरना पुल पर एक स्वीफ्ट डिजायर कार ( HR 02 ap 4099 )को चैकिंग के लिए रोका। इस कार में दिनेश बक्शी और सुशील कुमार सवार थे ।

चैकिंग के दौरान कार से प्रतिबंधित नशीले 288 कैप्सूल स्पास्मो प्राक्सीवन व 800 टर्म स्पास नशे की टेबलेट बरामद की। यह दोनों युवक यमुनानगर से पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नशा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल जुल्फान अली एचएचसी विनय कॉन्स्टेबल शोएब अहमद कॉन्स्टेबल नवराज शामिल थेएसपी सिरमौर अजय कृष्णा शर्मा ने मामले की पुष्टि की है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!