ADVERTISEMENT

प्राधिकरण की बैठक में 13 औद्योगिक प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए औद्योगिक उपक्रमों के 13 प्रस्तावों और वर्तमान इकाइयों के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें लगभग 440.34 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इससे लगभग 1025 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र में 249.50 करोड़ रुपये के 11 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिन्हें कांगड़ा, सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, ऊना और शिमला में स्थापित किया जाएगा।

प्राधिकरण ने जिन नए प्रस्तावों को मंजूर किया है, उनमें इंजेक्शन की शीशियां निर्मित करने के लिए सोलन जिला के बद्दी में मैसर्ज शौट कैशा लिमिटेड, सोलन जिला के चम्बाघाट में टीकों के निर्माण के लिए मैसर्ज वैक्सीजन लाईफ साईंसिज, सिरमौर जिला की पांवटा साहिब तहसील में रेल के उत्पाद तैयार करने के लिए मैसर्ज फ्रंटियर ऐलाॅय स्टील्ज लिमिटेड, सोलन जिला के बद्दी में मलहम उत्पादन के लिए औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए मैसर्ज मैट्रोक्राफ्ट, सोलन जिला के बद्दी में औषधीय निरूपण के लिए मैसर्ज प्रोस्पैरिटी ड्रग्ज प्राईवेट लिमिटेड, कांगड़ा जिला की इंदौरा तहसील में पिस्तौल, राईफल और ग्रेनेड लाॅंचर के निर्माण के लिए मैसर्ज अमर हाईटैक इंजिनियरिंग इंडस्ट्री प्राईवेट लिमिटेड, कांगड़ा जिला के प्रेई गांव में दूध, सेब, नाशपाती, पलम व आलु के प्रसंस्करण के लिए मैसर्ज ग्रेट हिमालयन फार्म फ्रेश, ऊना जिला की हरोली तहसील में लाल चुकन्दर पाउडर, गाजर पाउडर, टमाटर पाउडर, मिर्च का पेस्ट आदि के उत्पादन के लिए मैसर्ज निज्जर फाईटोकैम, ऊना जिला के अम्ब के अंतर्गत ऐसेप्टिक जूस के उत्पादन के लिए मैसर्ज ऐमिगो फूड एंड बिवरेजिज और ऊना जिला के जीतपुर बेहरी औद्योगिक क्षेत्र में आलु वैफर और स्नेक्स के उत्पादन के लिए मैसर्ज हिम वैली फूड्स शामिल हैं।

बैठक में जिन विस्तार प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, उनमें सोलन जिला के अर्की में क्लींकर और ऊर्जा उत्पादन के लिए मैसर्ज अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड, सिरमौर जिला के नाहन तहसील के अंतर्गत मोगीनन्द गांव में बिना बुने हुए कपड़े के उत्पादन के लिए औद्योगिक इकाई स्थापित करने के प्रस्ताव शामिल हैं। उद्योग विभाग के निदेशक हंसराज शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रधान सचिव आंेकार शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक जेपी काल्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!