राष्ट्रीय फुटबॉल लीग में शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश और जिला सिरमौर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों श्वेता चौधरी (कोटड़ी व्यास) और गगन (पड़दूनी) का अपने क्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में श्वेता चौधरी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि गगन पड़दूनी ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ-साथ कोच धर्मेंद्र चौधरी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा है।
गौरतलब है कि दोनों खिलाड़ियों का चयन अगले महीने इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय लीग प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में भी हुआ है। अब दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर पवन चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं की ऐसी उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं। इनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।
#सिरमौर #paontasahib #pawanchoudhray








