ADVERTISEMENT

सांस लेने में दिक्कत के चलते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी आईजीएमसी के आईसीयू में शिफ्ट

शनिवार देर शाम ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को सांस लेने में दिक्कत के चलते आईजीएमसी के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

बता दें कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को सांस लेने में दिक्कत के चलते आईजीएमसी शिफ्ट कर दिया गया। पिछले कल ही मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें डीडीयू अस्पताल शिफ्ट किया गया था।

बता दें कि सुखराम चौधरी ने अपने पीएसओ के पॉजिटिव पाए जाने पर अपना टेस्ट करवाया था, जिसमे उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी।

उनकी दोनों बेटियों के साथ साथ शनिवार को उनकी पत्नी व भतीजा सास तथा कई दिग्गज उनके करीबी नेता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक ने बताया कि फिलहाल सुखराम चौधरी की हालत स्थिर बनी हुई है और वे अभी बिल्कुल ठीक है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!