कैबिनेट बुलाकर सरकार ने किया खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन : जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

कैबिनेट बुलाकर सरकार ने किया खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन : जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में हुई राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग से तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में अब चंद दिन ही बचे हैं, ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए सुक्खू सरकार ने सारी सीमाएं लांघते हुए खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जानबूझकर यह दिखावा किया गया कि कैबिनेट की मीडिया ब्रीफिंग नहीं होगी, लेकिन भाजपा के पास पुख्ता जानकारी है कि इन लोकलुभावन फैसलों को खुद मीडिया में लीक किया गया और इन्हें प्रसारित करने के लिए दबाव बनाया गया, जो कि पूरी तरह असंवैधानिक है। जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन पूरी निडरता और बेशर्मी के साथ झूठ बोलते हैं और उनकी पिछले तीन सालों की दर्जनों बजट घोषणाएं अभी भी सिर्फ कागजों में ही सिमटी हैं, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और नियमों को ताक पर रखकर आनन-फानन में ली गई इन झूठी घोषणाओं पर भारतीय जनता पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी और चुनाव आयोग को इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम तथा इसके पीछे के दोषी लोगों पर तुरंत संज्ञान लेकर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!