राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में सिरमौर के 16 निशानेबाज दिखाएंगे दम

राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में सिरमौर के 16 निशानेबाज दिखाएंगे दम

देहरादून में शुरू हुई ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में लें रहे भाग

नाहन : जिला सिरमौर के युवाओं ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब से जुड़े 16 निशानेबाजों का चयन देहरादून में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 से 23 मई तक नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में सिरमौर के खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में 10 मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में नवनीत सिंह सैनी, स्मृति किरण बाला, भावना ठाकुर, रिशभ, प्रियांशु, सोएब, सिमरनजीत सिंह, शिवम कपिल, राजेश जांगड़ा, आशीष कश्यप, पार्थ ठाकुर, अराध्या राजपूत, शैलीमार, ऋषभ सैनी, क्षितिज सैनी और आर्यमान मेहरा शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान ने बताया कि क्लब पिछले कई वर्षों से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और निशानेबाजी जैसे अनुशासित खेल में मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। पिछले वर्ष भी क्लब के 24 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। क्लब ने उम्मीद जताई है कि इस बार भी सिरमौर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। क्लब प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में सिरमौर के युवा शूटिंग खेलों की ओर तेजी से आकर्षित हुए हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!