जिला परिषद प्रत्याशी चरणजीत सिंह (जोगा) को लगातार लोगों का भारी जनसंख्या मिल रहा है। पांवटा विधायक चौधरी सुखराम ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी संख्या में उन्हें जिला परिषद वार्ड 9 की सीट से जीत दिलाएं ताकि विकास का एक नया अध्याय लिखा जा सके।
जिला परिषद वार्ड नंबर 9 की सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चरणजीत सिंह लगातार लोगों का भरोसा जीत रहे हैं। उनसे बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आज पातलिओं में जिला परिषद वार्ड नंबर 9 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विधायक चौधरी सुखराम ने सभी सम्मानित ग्रामवासियों से विनम्र निवेदन किया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी चरणजीत चौधरी को अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जा रही है आने वाला समय भाजपा का है अगर आप विकास चाहते हैं तो भाजपा प्रत्याशी चरणजीत सिंह को भारी मतों से जीत दर्ज कारण ताकि आपके क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जा सके।
चुनाव चिन्ह — मेज का पंखा












