पांवटा साहिब: नाकाबंदी में कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद, एक गिरफ्तार

*पांवटा साहिब: नाकाबंदी में कार से 264 नशीले कैप्सूल बरामद, एक गिरफ्तार*

दिनाँक 22.05.2026 को थाना पाँवटा साहिब की पुलिस टीम ने वाहनों की चैकिंग के दौरान भांटावाली रेनबेक्सी चौक से गंगुवाला जाने वाली सड़क पर कार न0 HR04B-3205 को रुकने का इशारा किया गया तो कार चालक ने कार को एकदम से अपनी दाहिनी तरफ काट कर कच्चे में उतार कर भगाने की कोशिश करने लगा जिसके आगे एक आम का पेड़ व सड़क किनारे पड़े मोटे लोहे के पाईप होने के कारण गाड़ी को न भगा सका जिस पर टीम ने गाडी के पास जाकर देखा तो गाड़ी के अन्दर एक आदमी चालक सीट पर बैठा था । चालक ने पूछने पर अपना नाम बसारत अली पुत्र श्री यामीन मोहम्मद गांव घुतनपुर डा0 बातामण्डी तहसील व थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 वउम्र 41 बतलाया । कार को चैक करने पर कार के डैशबोर्ड पर एक बैग में स्ट्रीपों में 264 केप्सुल नशीले बरामद किये गये । आरोपी कार चालक बसारत अली उपरोक्त ब्रामदा केप्सुलों के सन्दर्भ में कोई भी लाईसेंस व डाक्टरी परामर्श पेश पुलिस न कर सका जिस पर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 22, 25 ND&PS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी का माननीय अदालत से दिनाँक 26.05.2026 तक का पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त नशीले कैप्सूलों को कहां से लाया था तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक मे था ताकि पूरे गिरोह को गिरफ्त में लिया जा सके।

*नाहन: ढिमकी मंदिर मोड़ पर तेज रफ्तार स्कूटर कंटेनर से टकराया, दो युवक घायल*

श्री मनीश कुमार पुत्र श्री मोहन लाल निवासी गाँव भुडपुर डाकघर शम्भूवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस के पास अपना ब्यान दर्ज करवाया कि यह दिनाँक 19.05.2026 को पावँटा रोंड पर ढिमकी मन्दिर के पास अपनी चाय की दुकान पर मोजूद था ।तो शाम के समय एक स्कुटर टम्परेरी न0 इसने TO226HP1399B पांवटा की तरफ से तेज रफ्तारी से आया जिस पर 02 व्यकित सवार थे ने एक ट्रक कन्टेनर नं0 PB65AY4588 को टक्कर मार दी । स्कुटर चालक का नाम साहिल व उसके पिछे बैठे व्यक्ति का नाम कार्तिक है जो दोनों शिमला के रहने वाले हैं। इस हादसा में स्कूटर चालक व पीछे बैठे व्यक्ति को चोटें आई है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में अभियोग पुंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।

*नाहन: खजुरना पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल*

थाना सदर नाहन क्षेत्र के खजुरना स्थित लोहे के पुल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मोटर साईकिल न0 HP71A7255 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक अरविंद पाल सिंह पुत्र स्व0 परमजीत सिंह निवासी गांव बनकला, त0 नाहन व संदीप ठाकुर पुत्र रविंद्र सिंह, निवासी बनेठी को टांग-बाजू में चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर नाहन में धारा 281, 125A BNS व 187 MV Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!