पांवटा साहिब : मदन शर्मा ने महिलाओ को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई |

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा के  नेता मदन शर्मा ने  एक खास अंदाज में महिलाओ को बधाई देते हुए महिलाओं की समाज में अहम भूमिका को सराहा और उन्हें सलाम किया ।  मदन शर्मा ने खवस बातचीत में कहा कि महिलाओ को हर  काम में आगे रहना चहिये | आज के दोर में महिलाये  हर जगह आगे बढ़ रही है | उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा पर भी चिंता जताई और कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए महिला और पुरुष को एकजुट होकर काम करना होगा | व महिलाओ के लिए समान अधिकार, समान अवसर ही सभी के लिए  प्रगति  का आधार बन सकते है |

उन्होंने बताया कि हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है।  विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में, यह दिवस अपना राजनीतिक मूलस्वरूप खो चूका है, और अब यह मात्र महिलाओं के प्रति अपने प्यार को अभिव्यक्त हेतु एक तरह से मातृ दिवस और वेलेंटाइन डे की ही तरह बस एक अवसर बन कर रह गया हैं। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओ के राजनितिक एवं समाजिक उत्थान के लिए अभी भी इसे बड़े जोर-शोर से मनाया जाता हैं। कुछ लोग बैंगनी रंग के रिबन पहनकर इस दिन का जश्न मनाते हैं। सबसे पहला दिवस, न्यूयॉर्क शहर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। 1917 में सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया, और यह आसपास के अन्य देशों में फैल गया। इसे अब कई पूर्वी देशों में भी मनाया जाता है।

You may also likePosts

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!