समाजसेवी पुष्पा खंडूजा की अनोखी पहल….

समाजसेवी पुष्पा खंडूजा की अनोखी पहल

माजरा क्षेत्र में समाजसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए समाजसेवी पुष्पा खंडूजा लगातार जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही हैं।

इसी कड़ी में अब उनके द्वारा “मेरा गाँव मेरा देश एक सहारा संस्था” के माध्यम से जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के लिए “खुशियों का घर” भी बनवाया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को सहारा देना है, जिनके पास रहने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है या जो आर्थिक तंगी के कारण कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

पुष्पा खंडूजा का कहना है कि समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ज़मीन पर कार्य करके की जाती है।

उन्होंने कहा कि,

“हर इंसान को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। अगर हमारे प्रयासों से किसी बेसहारा परिवार को छत और सुरक्षा मिलती है, तो यही सबसे बड़ी सेवा है।”

क्षेत्रवासियों ने उनकी इस सोच और कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में ऐसे प्रयास मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल हैं।

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय पुष्पा खंडूजा पहले भी गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों की सहायता के लिए अनेक कार्य करती रही हैं। अब “खुशियों का घर” जैसी पहल से कई जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद मिलने जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!