• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने जसूर में रखी अन्तरराजीय बस अड्डे की आधारशिला

Desk by Desk
8 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
445
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राज्य महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के उपरान्त कांगड़ा जिला के जसूर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना समाज के समग्र विकास की कल्पना करना असम्भव है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां विकास के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जो समाज के सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत अच्छा संकेत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर थी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस देवभूमि में महिला तक भी सुरक्षित नहीं थी। गुड़िया काण्ड प्रदेश के शान्तिप्रिय वातावरण पर एक धब्बा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कार्यभार सम्भालने के उपरान्त गुड़िया हेल्पलाइन तथा शक्ति बटन ऐप आरम्भ किए ताकि प्रदेश की महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जा सके।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं जिनमें मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, बेटी है अनमोल योजना व सशक्त महिला योजना शामिल हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 1.30 लाख गैस कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं और हिमाचल प्रदेश शीघ्र ही देश का धुंआ मुक्त राज्य बन जाएगा जहां प्रत्येक रसोई में गैस चूल्हा होगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि नशा समाज के लिए गम्भीर चुनौती है, जिसे संयुक्त प्रयासों से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस सामाजिक बुराई से निपटने के लिए एक वृहद अभियान आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पहल से चण्डीगढ़ में चार राज्यों के मुख्य मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस बुराई को रोकने में अह्म भूमिका निभा सकती है ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके। उन्होंने महिला मोर्चा के सदस्यों से समाज के हित में इस बुराई को रोकने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का नौ माह के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों में समग्र विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा से कुछ माह पहले पिछली प्रदेश सरकार ने बिना किसी बजट प्रावधान के चुनावों के दृष्टिगत घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विकास की दृष्टि से पिछडे क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार की नकारात्मक राजनीति के चलते विकास की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं अधर में लटक गई। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए स्वीकृत 68 राष्ट्रीय उच्च मार्गों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने में असफल रही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सौभाग्यशाली है कि इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद व स्नेह मिल रहा है, जिससे राज्य में विकास को गति मिली है।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जसूर में 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अन्तरराज्जीय बस अड्डे की आधारशिला रखी। इस बस अड्डे की तीन मंजिलें व्यवसायिक उद्देश्य के लिए होंगी और छः टिकट पटल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरियां को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा फिना सिंह परियोजना को 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने नूरपुर को पुलिस जिला घोषित करने के मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने नूरपुर खण्ड की छुटी हुई आवादी के लिए चिक्की खड्ड से 39.24 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की आधारशिला रखी। यह योजना क्षेत्र के 32000 से अधिक लोगों को लाभान्वित करेगी।
उन्होंने नागनी तथा साथ लगते गांवों के लिए 13.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना की भी आधारशिला रखी। यह योजना 80 बस्तियों की 11 हजार से अधिक आबादी को लाभान्वित करेगी। उन्होंने 7.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना खेल मोह बरियाड़ा चरण-1, 2 व 3 के संवर्द्धन की भी आधारशिला रखी। यह योजना क्षेत्र की 81 बस्तियों के 10 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित करेगी।
भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं समाज कल्याण बोर्ड महाराष्ट्र की अध्यक्ष विजय राहतकर ने कहा कि राष्ट्र आज रानी झांसी की 190वीं जयन्ती मना रहा है। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में देशभर में 200 स्थानों पर बाईक रैली का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं और स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में सात करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिससे देश में विशेषकर करोड़ों महिलाओं को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनैक्शन प्रदान करने से करोड़ों महिलाएं लाभान्वित हुई हैं, जिससे उन्हें धुएं से आजादी मिली है और बालन लकड़ी एकत्र करने की मशक्कत से भी छुटकारा मिला है। उन्होंने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार का सर्वोपरी एजेंडा है। राज्य सरकार के प्रयास प्रदेश के सभी क्षेत्रों का कल्याण और विकास के लक्ष्य को हासिल करने के हैं। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने प्रदेश के लोगों को जाति और धर्म के नाम पर विभाजित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के राज्य का चहुंमुखी तथा संतुलित विकास हो रहा है।
स्थानीय विधायक राकेश पठानिया ने अपने गृह निर्वाचन सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जलापूर्ति योजनाएं की आधारशिलाएं रखने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने के लिए नूरपुर के लिए पुलिस ज़िला खोलने का आग्रह किया। उन्होंने जसूर में आधुनिक बस अड्डे की आधारशिला के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इन्दौरा की विधायक रीता धीमान, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष इन्दु गोस्वामी, महासचिव धनेश्वरी ठाकुर, महापौर शिमला नगर निगम कुसुम सदरेट, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाल परमार, राज्य महिला मोर्चा की प्रभारी आशा जसवाल, कांगड़ा के अतिरिक्त ज़िला उपायुक्त के.के. सरोच, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Share206SendTweet100
Previous Post

भ्रष्टाचारियो के लिए स्वर्ग है पांवटा साहिब , पोस्टिंग के लिए कर्मचारी व अधिकारी कतार में

Next Post

पाँवटा साहिब : युवक ने निगला जहर , दर्दनाक मौत

Next Post
नाहन : युवक ने निगला जहर, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पाँवटा साहिब : युवक ने निगला जहर , दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब : हाकी क्लब का हुआ समापन पुरुष वर्ग में जालंधर तथा महिला वर्ग में पटियाला ने जीता गोल्ड कप

पांवटा साहिब : हाकी क्लब का हुआ समापन पुरुष वर्ग में जालंधर तथा महिला वर्ग में पटियाला ने जीता गोल्ड कप

पांवटा साहिब : पढ़े 2016 में टेक्नोमैक चोरियों के मामले का कैसे हुआ था खुलासा , सी आई डी  ने पकड़ा था चोरी के स्क्रैप से भरा ट्रक

पांवटा साहिब : आबकारी एवं कराधान विभाग के चपड़ासियों से लेकर अधिकारी तक टेक्नोमैक चोरियों के भागीदार , जल्द होंगी गिरफ्तारिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App