• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सरकार प्रदेश में संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
6 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रदेश सरकार राज्य में संस्कृत भाषा को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि संस्कृत भाषा को पुनः उचित स्थान प्राप्त हो सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां संस्कृत भाषा को राज्य की दूसरी भाषा घोषित करने के लिए सप्ताह भर चलने वाले संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य पर आयोजित संस्कृत अभिनन्दन समारोह में दी। इस समारोह का आयोजन हिमाचल राज्य संस्कृत शिक्षा परिषद, हिमाचल संस्कृत अकादमी, हिमाचल संस्कृति एवं कला अकादमी व संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत को प्राचीन भारत में ‘देवभाषा’ व देवताओं की भाषा के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि संस्कृत साहित्य के कोष में कविता और नाटक के साथ-साथ वैज्ञानिक, तकनीकी, दार्शनिक और धार्मिक ग्रन्थों से भरपूर है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के धार्मिक अनुष्ठानों और बौद्ध धर्म के मंत्रों व भजनों में संस्कृत भाषा का व्यापक रूप से प्रयोग होता है।

You may also likePosts

तिरपाल ढके टैम्पो से निकली पशु क्रूरता की खाैफनाक तस्वीर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में पहुंचे डॉ बिंदल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

नगर पंचायत संगडाह की प्रस्तावना को लेकर आम जनता से आपतियाँ व सुझाव आमंत्रित

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए 8 सितम्बर तक करें आवेदन – सीडीपीओ

जय राम ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय परंपरा और विचारों का महान प्रतीक है, जिसने सत्य की खोज के लिए पूर्ण स्वतंत्रता का प्रदर्शन किया और लौकिक सत्य की खोज के लिए एक नई दिशा दिखाई है। उन्होंने कहा कि इस अनूठी भाषा ने न केवल देश के लोगों को ज्ञान का पाठ पढ़ाया है बल्कि उचित ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक सामानांतर मार्गदर्शन भी किया जो समस्त विश्व के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे अधिक कम्प्यूटर अनुकूल भाषा है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में संस्कृत भाषा को पढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृत एकमात्र ऐसी भाषा है जिसे उसी तरह से लिखा जाता है जिस प्रकार इसका उच्चारण होता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा की खोई हुई पहचान को पुनः स्थापित करने व इसे आमजन में अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए हमें मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान 50 विद्यालय व 50 महाविद्यालयों में संस्कृत प्रयोगशालाएं आरम्भ की जाएंगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शास्त्री अध्यापकों जिन्होंने बी.एड. की है को टी.जी.टी संस्कृत री-डेज़ीग्नेट करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण करोड़ों हिन्दुओं द्वारा किया जाता है तथा अधिकतर धार्मिक अनुष्ठानों में संस्कृत भाषा का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत लाहौल-स्पीति के एक गांव में बोली जाने वाली मुख्य भाषा है। उन्होंने कहा कि यदि संस्कृत का और अधिक प्रचार किया जाए, तो यह दूसरे राज्यों के लोगों के मध्य एक कड़ी के रूप में काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि संस्कृत को शास्त्र के भंडार के रूप में और हिंदू धर्म में प्रार्थना की भाषा के रूप में मान्यता दी गई है। हिमाचल प्रदेश देश का एकमात्र ऐसा राज्य था जहां देवनागरी को विशेष रूप से प्रयोग में लाया गया। 

संस्कृत भारत ट्रस्ट के उत्तरी ज़ोन के कार्यकारी सचिव जय प्रकाश ने कहा कि संस्कृत किसी एकमात्र सम्प्रदाय की भाषा नहीं है, बल्कि एक ऐसी भाषा है जिसे विश्व की प्राचीन भाषा होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि देश में 17 संस्कृत विश्वविद्यालय हैं और शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश में एक और विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर संस्कृत भाषा के कई विद्वानों ने इस भाषा के इतिहास के महत्व पर प्रकाश डाला।हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त तथा उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

45 हजार रुपये रिश्वत लेते डीएसपी गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट का मामला दबाने की एवज में ले रहा था पैसे

Next Post

कालाअंब : बैटरी उद्योग को फर्जीवाड़े से 29 लाख का चूना लगाने का मुख्य सरगना कोलकात्ता से गिरफ्तार

Related Posts

तिरपाल ढके टैम्पो से निकली पशु क्रूरता की खाैफनाक तस्वीर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मुख्य ख़बरें

तिरपाल ढके टैम्पो से निकली पशु क्रूरता की खाैफनाक तस्वीर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

44 minutes ago
भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में पहुंचे डॉ बिंदल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मुख्य ख़बरें

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में पहुंचे डॉ बिंदल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

49 minutes ago
नगर पंचायत संगडाह की प्रस्तावना को लेकर आम जनता से आपतियाँ व सुझाव आमंत्रित
मुख्य ख़बरें

नगर पंचायत संगडाह की प्रस्तावना को लेकर आम जनता से आपतियाँ व सुझाव आमंत्रित

52 minutes ago
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए 8 सितम्बर तक करें आवेदन  – सीडीपीओ
मुख्य ख़बरें

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए 8 सितम्बर तक करें आवेदन – सीडीपीओ

59 minutes ago
HRTC बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, सो रही थी कई सवारियां- ड्राइवर समेत 15 पहुंचे अस्पताल
मुख्य ख़बरें

HRTC बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, सो रही थी कई सवारियां- ड्राइवर समेत 15 पहुंचे अस्पताल

4 hours ago
हिमाचल में आज कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट, कैलाश यात्रा स्थगित, बीच रास्ते में फंसे यात्री
मुख्य ख़बरें

इन सात जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

4 hours ago
जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर होगा आयोजित
मुख्य ख़बरें

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 23 को, इन पदों पर होगी भर्ती

5 hours ago
शिमला में भूस्खलन, मंत्री-विधायकों के आवास करवाए खाली, 40 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
मुख्य ख़बरें

शिमला में भूस्खलन, मंत्री-विधायकों के आवास करवाए खाली, 40 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

5 hours ago
श्रद्धालुओं को झटका: किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष के लिए की गई रद्द, जानें वजह?
मुख्य ख़बरें

श्रद्धालुओं को झटका: किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष के लिए की गई रद्द, जानें वजह?

5 hours ago
Load More
Next Post
कालाअंब : बैटरी उद्योग को फर्जीवाड़े से 29 लाख का चूना लगाने का  मुख्य सरगना कोलकात्ता से गिरफ्तार

कालाअंब : बैटरी उद्योग को फर्जीवाड़े से 29 लाख का चूना लगाने का मुख्य सरगना कोलकात्ता से गिरफ्तार

पुलिस प्रमुख गौरव सिंह द्वारा ईको साईकल राइड को हरी झंडी दे कर किया रवाना

पुलिस प्रमुख गौरव सिंह द्वारा ईको साईकल राइड को हरी झंडी दे कर किया रवाना

जनसंख्या नियंत्रण के लिए अब कानून आवश्यक-शांता कुमार

जनसंख्या नियंत्रण के लिए अब कानून आवश्यक-शांता कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!