ADVERTISEMENT

रेणुका जी के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं को उठा रहे राजेंद्र पर 1 ही दिन में 2 थानों में FIR रेणुकाजी में Car की फर्जी Number Plate तो संगड़ाह थाने में जमीन विवाद संबंधी News के लिए मामला दर्ज

रेणुका जी के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं को उठा रहे राजेंद्र पर 1 ही दिन में 2 थानों में FIR

रेणुकाजी में Car की फर्जी Number Plate तो संगड़ाह थाने में जमीन विवाद संबंधी News के लिए मामला दर्ज

Eco-Warrior, Social Activist एवं पत्रकार के रूप में भी जाने जाते हैं राजेंद्र उर्फ राजू भाई

रेणुका जी के पिछड़ेपन के लिए यहां के नेताओं को जिम्मेदार ठहराने, अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुका जी में ठेकेदार के माध्यम से इस बार Plot दोगुना rate पर बेचने व यहां Wildlife area में High Court के आदेशों की अवहेलना जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठा रहे Social Activist, Eco-Warrior एवं पत्रकार राजेंद्र के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी तथा संगड़ाह में एक ही दिन में 2 FIR दर्ज होना चर्चा में है। SP सिरमौर द्वारा जारी Press note के अनुसार दिनांक 17-11-2026 को पुलिस थाना रेणुका जी में ऋषि ठाकुर पुत्र प्रताप सिंह ठाकुर निवासी गांव जार द्राविल तहसील ददाहु, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि, राजेन्द्र कुमार पुत्र राम दयाल गांव तिरमली-दयाड़ ड़ाकघर व तहसील ददाहु जो अपने आप को पत्रकार बताता है, की Swift Car पर HR06P-9952 number वाली Plate काफी समय से प्रयोग की जा रहा है। इस नम्बर को M-PARIVAHAN APP पर चैक किया तो यह नम्बर मौजुद नही पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि, राजेन्द्र ने यह फर्जी नम्बर प्लेट को अपनी पहचान को छुपाने तथा धोखा देने की नीयत से लगा रखी है। इसे शक है की, राजेंद्र ने इस फर्जी नम्बर प्लेट को किसी Crime को अंजाम देने के लिए जानबुझकर लगा रखा है ताकी अपराध करने पर गाडी को पकडा न जा सके। इस बारे पर पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है। उधर राजेंद्र ने अपना पक्ष रखते हुए जारी बयान में कहा कि, उसने हरियाणा से यह कार खरीदी है और RTO नाहन में इसका पंजीकरण भी करवाया है। उन्होंने कहा कि, High Security Number Plate में क्योंकि लंबा समय लगता है इसलिए उसने पहले वाले नंबर प्लेट नहीं हटाई है। राजेंद्र कुमार ने यह भी कि, वह PCC President का विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी के जनहित के मुद्दे लगातार उठाएगा और वन्य प्राणी क्षेत्र रेणुका जी से अवैध कब्जे हटाने के HP High Court के आदेश भी लागू करवाकर ही दम लेगा।

संगड़ाह Police Station में कमलेश व राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज

You may also likePosts

पुलिस अधीक्षक सिरमौर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 17-11-2026 को पुलिस थाना संगड़ाह में विक्रम चौहान पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी गांव (जावगाधार) संगड़ाह जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि, तपेन्द्र सिंह एवं कमलेश देवी की मौजा संगडाह में स्थित लगभग 5 बीघा 17 बिस्वा विवादित भूमि है और Court में मामला विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश पर दिनांक 10-09-2026 को कानूनगो वीरेन्द्र धीमान एवं पटवारी संदीप द्वारा विवादित भूमि की विधिवत निशानदेही स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्ति राजेन्द्र सिंह, जगत राम एवं शरद चौहान की मौजुदगी में की गई जो शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार कमलेश देवी ने राजेन्द्र कुमार, संपादक, कृति भूमि Social Media Channel के साथ मिलीभगत एवं कथित षड्यंत्र के तहत उक्त कार्यवाही के वास्तविक तथ्यों को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया तथा निशानदेही के दौरान खींचे गए फोटो एवं Video को कथित रूप से Edit एवं परिवर्तित करके प्रस्तुत किया गया है। SP Sirmaur के अनुसार इस पर पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *