दवाओं के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम और ब्रांड की कूटरचित स्ट्रिप में नकली दवाएं भरकर वाराणसी और बिहार में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के कथित सरगना अभिषेक सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया है–
एसटीएफ ने आरोपी को 18 नवंबर 2026 की रात करीब 8:50 बजे वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित कर्दमेश्वरपुरम कॉलोनी में द लर्निंग पॉइंट कोचिंग के पास से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में औषधि विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम भी शामिल रही–
इस पूरे नेटवर्क का खुलासा 30 अक्टूबर 2026 को हुआ, जब FSDA की टीम ने वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरौना में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर से नकली Nurokind-LC समेत बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाएं बरामद की थीं
इसके बाद 2 नवंबर को रोहनिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित एक मकान से कई प्रतिष्ठित ब्रांडों के नाम पर बेची जा रही संदिग्ध नकली दवाएं बरामद हुईं
इनमें प्रमुख रूप से शामिल थीं-
– Shelcal-500
– Rabesec
– Clavam-625
– Mclav-625
– Zerodol-SP
– Tauim-O
– Pan-40 और Pantop-40
– Nurokind-LC
– Gudcef-Plus
– C-AZ
दवाओं की स्ट्रिप पर वर्तनी और प्रिंटिंग की गंभीर गलतियां मिली थीं। संबंधित निर्माता कंपनियों की जांच रिपोर्ट में बाजार से प्राप्त नमूनों को नकली घोषित किया गया–
इस मामले में रोहनिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0374/2026 दर्ज किया गया था—–
हिमाचल प्रदेश से वाराणसी और बिहार तक सप्लाई नेटवर्क
एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार अभिषेक सिंह ने कथित तौर पर बताया कि वह सहारनपुर के एक व्यक्ति से नकली दवाएं खरीदता था। गिरोह के सदस्य सोलन और बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम से नकली स्ट्रिप तैयार करवाकर उनमें मशीनों से दवाओं की पैकिंग कराते थे++++
इसके बाद नकली दवाओं को कोरियर के माध्यम से वाराणसी के लहरतारा स्थित कार्यालयों तक पहुंचाया जाता था÷÷÷÷
यहां से माल को वाराणसी के मेडिकल स्टोरों और बिहार के मोहनिया, भभुआ तथा सासाराम के मेडिकल स्टोरों तक भेजा जाता था।
फर्जी नामों से Zangi App पर होती थी बातचीत
जांच में एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह के सदस्य Zangi App पर फर्जी नामों से बनाए गए खातों के जरिए एक-दूसरे से संपर्क करते थे÷÷÷÷
दवाओं के कारोबार का भुगतान नकद और बैंक खातों के माध्यम से किया जाता था+
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह के एक साथी की गिरफ्तारी के बाद वह बिहार भाग गया था। कुछ समय फरार रहने के बाद वाराणसी लौटकर दोबारा इस अवैध कारोबार में शामिल हो गया——
2023 में भी STF के निशाने पर आ चुका था आरोपी
एसटीएफ के अनुसार, वर्ष 2023 में भी अभिषेक सिंह के गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की गई थीं।
उस समय वाराणसी के सिगरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 61/2023 के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में अभिषेक सिंह के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है।
अब हिमाचल और पश्चिमी यूपी में छापेमारी की तैयारी
गिरफ्तार आरोपी को रोहनिया थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।
एसटीएफ और संबंधित एजेंसियां गिरोह के अन्य सदस्यों, नकली दवाओं के निर्माण स्थल और अवैध कारोबार से जुड़े धन के लेन-देन की जांच कर रही हैं। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में फैक्ट्री से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई भी जारी है।
सबसे बड़ा सवाल: मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाली ये नकली दवाएं आखिर कितने मेडिकल स्टोरों और कितने शहरों तक पहुंच चुकी थीं?
नकली दवाओं का कारोबार केवल धोखाधड़ी नहीं, बल्कि आम लोगों की सेहत और जिंदगी के लिए गंभीर खतरा है। जांच का दायरा बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों के सामने आने की संभावना है








