ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : यमुना मंदिर परिसर से साधु का शव बरामद, नहीं हुई पहचान

गत रात यमुना नदी के किनारे बने यमुना मंदिर से एक साधु का शव बरामद हुआ है जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है | मिली जानकारी के अनुसार यमुना मंदिर से लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक साधु अचेत अवस्था में पड़ा है पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से साधु को सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने साधु को मृत घोषित कर दिया |

वहीं पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं मंदिर के मंदिर समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि साधु 1 दिन पूर्व ही यहां पर आया था तथा यमुना नदी के किनारे बने मंदिर परिसर में ही लेटा हुआ था मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है तथा 72 घंटे बाद ही कानूनी रूप से शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका संस्कार किया जा सकता है यदि इसके बीच साधु के परिजन पांवटा साहिब पहुंचते हैं तो उनको शव सौंप दिया जाएगा

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!