हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है बुधवार को कोरोना वायरस के दो और मामले पॉजिटिव आए हैं। मिली जानकारी मुताबिक बुधवार को जांच के लिए गए 115 सैंपल में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह कांगड़ा और चंबा जिला के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक दोनों ही संक्रमित में से एक कांगड़ा जनपद से ताल्लुक रखता है, जबकि दूसरे का संबंध चंबा के सिंहुता से है। इन दो मामलों के साथ प्रदेश में काेरोना संक्रमितों का आंकड़ा 36 हो गया है। अब तक प्रदेश में 12 लोग स्वस्थ हो चुके हैैं, जबकि दो की मौत हो गई है। जबकि 4 लोगों को दिल्ली स्थान्तरित किया गया था| दो नए मामलों के आने के बाद राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।












