गत दिवस पुलिस थाना श्री रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कोटिधीमान रोड पर पहुंची तो खराड मे एक व्यक्ति ने अपनी मिषठान की दुकान खोल रखी थी पूछने पर उसने अपना नाम राजू निवासी टिक्करी बतलाया तथा दो अन्य व्यक्ति भी दुकान के अन्दर बैठे थे जब दुकानदार राजू से दुकान खोलने बारे पूछा गया तो वह कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉकडाउन के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोकत राजू के विरुद्ध पर पुलिस थाना श्री रेणुका जी मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
वही दुसरे मामले में श्री रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कोटिधीमान रोड पर पहुंची तो खराड मे एक व्यक्ति ने साँय 5.45 बजे अपनी परचून की दुकान खोल रखी थी पूछने पर उसने अपना नाम अशोक कुमार निवासी जामु तहसील ददाहू बतलाया । जब दुकानदार राजू से दुकान खोलने बारे पूछा गया तो वह कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉकडाउन के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोकत अशोक कुमार के विरुद्ध पर पुलिस थाना श्री रेणुका जी मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
वही गत दिवस पुलिस थाना काला अंब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 8.10 बजे सुबह खैरी – जोहड़ो के पास थी तो काला अंब कि तरफ से एक गाड़ी No HP 18 B- 6541 आई जिसे रोकने पर चालक ने अपना नाम रजेंदर सिंह निवासी नरायणगढ़ बतलाया जिसके साथ गाड़ी मे सात अन्य लोग भी शामिल थे जो सभी रुचिरा पेपर मील मे काम करते है चालक रजेंदर सिंह सवारियों को परिवहन करने बारे कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे पाया जो की Lockdown/ व Curfew के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोकत गाड़ी चालक राजेंदर सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना काला अंब मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सिंघपुरा के पास थी तो सूचना मिली की सिंघपुरा के पास कुछ लोग मकान निर्माण का कार्य कर रहे है पुलिस टीम मोका पर पहुंची तो पाया की सात लोग मकान निर्माण का कार्य कर रहे थे जिन्होने बतलाया की यह काम धर्म सिंह निवासी भंगानी करवा रहा है मकान निर्माण का कार्य कवाने बारे धर्म सिंह कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉकडाउन के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर धर्म सिंह सहित सभी सात लोगों के विरुद्ध पर पुलिस थाना पुरुवाला मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।












