ADVERTISEMENT

राजगढ़ : बच्ची की ट्रेक्टर के नीचे आने से मौत

गत दिवस  पुलिस थाना राजगढ़ मे  मुन्नी लाल निवासी काटल  तहसील राजगढ़  ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक गत दिवस सुबह  जब वह अपने खेतों मे काम कर रहा था तो इसके घर के सामने से ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जिस पर यह अपने घर की तरफ दौड़ा तो इसने देखा की इसकी बेटी मानवी उम्र 16 माह एक ट्रेकटर के टायर के नीचे पड़ी पाई गई जिसे इसने तुरन्त निकाल कर सोलन हस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया ।

उसने कहा की इसकी बेटी की मौत राजेंदर सिंह निवासी काटल  तहसील राजगढ़  के ट्रेकटर के टायर के नीचे आने से हुई जिस ट्रेकटर को तनवीर नामक एक व्यक्ति चलाता है जो की  रायपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा राजेंदर  सिंह के पास काम करता है । जिस पर उपरोकत ट्रेकटर चालक  तनवीर के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!