पांवटा साहिब तहसील कार्यालय में इन दिनों करोना वायरस के चलते हुए फार्मा कंपनियों को परमिशन दी जा रही है उनके वर्करों के कर्फ्यू पास बनाए जा रहे हैं वहीं तहसील कार्यालय में कर्मचारियों के द्वारा दिन-रात एक किया हुआ है तथा कर्मचारी बिना छुट्टी के यहां पर सभी निजी फार्मा कंपनियों के वर्करों के पास बनाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं यही नहीं सरकारी छुट्टियों व रविवार के दिन भी तहसील में निरंतर कार्य हो रहा है वहीं सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी रखा जा रहा है तथा इन कंपनियों के कर्मचारियों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसलिए कोई भी कार्य में देरी नहीं की जा रही है तथा सभी कार्य उचित समय से पूर्ण किए जा रहे हैं
वही तहसीलदार कपिल तोमर तथा नायब तहसीलदार इंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक रईस के द्वारा कार्यालय में व्यवस्था बनाई हुई है तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार अधिकतर फील्ड में रहते हैं तथा परिस्थितियों में जायजा लेते रहते हैं जिससे कि वहां पर किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या ना आए वहीं जिला प्रशासन के द्वारा भी तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के आदेश दिए गए हैं कि वह फील्ड में जाकर लोगों की समस्या भी सुने तथा जो किसी समस्या से जूझ रहे हैं उन समस्याओं का जल्दी से जल्दी निपटारा किया जाए। वही तहसील अधिकारी व कर्मचारी बिना किसी को सूचना दिए अपने पैसे से गरीब लोगों को समान भी उपलब्ध करा रहे हैं तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि मैं चुपचाप आकर सामान उपलब्ध करा गए तथा लोगों ने उन का तहे दिल से धन्यवाद भी किया












