पावटा साहिब के शहरी इलाकों में भी जंगली हाथियों का तांडव शुरू हो गया है लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरों में बंद हैं जिसके कारण जंगली जानवर शहरी इलाकों तक पहुंचने शुरू हो गए हैं इससे पहले भी पौंटा साहिब के लगते उत्तराखंड से यमुना नदी पार कर हाथी ग्रामीण इलाकों बहरहाल बाता मंडी तक आते थे व फसल आदि का नुकसान करते थे परंतु इस बार हाथी पावटा साहिब के वार्ड नंबर 5 शमशेरपुर तक पहुंच गए |
बताया जा रहा है कि वायपॉइंट के समीप सुरेंदर सिंह का परिवार रहता है जिसकी एक गौशाला भी घर के समीप ही बनी हुई है जहां पर देर रात करीब 2:00 बजे हाथियों ने धावा बोल दिया तथा उनकी गौशाला को भी नुकसान पहुचाया इसी बीच उनकी दो गायों की भी मौत हो गई गाय मालिकों का आरोप है कि हाथियों ने उनकी गाय को मौत के घाट उतारा है वही सारे मामले पर जब डी एफ ओ कुणाल एंग्रिश से बात की गई तो उनका कहना था कि वन विभाग में मोके मुआयना किया है सारी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी उन्होंने कहा कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथियों द्वारा गाय को मारने की बात सामने आती है वन विभाग उसमें मुआवजा देगा गोरतलब है कि गायों की मौत के लिए वन्य प्राणी जिम्मेदार हो तो ही वन विभाग मुआवजा देता है उन्होंने कहा कि परिवार को वन विभाग के नंबर दे दिए गए हैं यदि दोबारा हाथी आते हैं तो हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी












