कोरोना वायरस के चलते व लॉक डाउन के कारण अवैध शराब माफिया की लॉटरी लग गई है तथा अवैध शराब की जमकर तस्करी हो रही है व ठेके बंद होने के कारण सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना भी लग रहा है जहां एक ओर शराब के शौकीन शराब ना मिलने के कारण परेशान हो रहे थे जिसके बाद अवैध शराब तस्कर माजरा पांवटा साहिब रामपुरघाट बातामंडी इलाके में सक्रिय हो गए हैं
वही मिली जानकारी के अनुसार शराब के दाम भी दोगुने कर दिए गए हैं जो बोतल 150 रुपए की होती थी वह 300 कीहो गई है व 500 वाली 1000 में 800 वाली 1500 वहीं शराब पीने वाले लोग भी किसी तरह शराब मिल जाने की बात कर दुगने पैसे देने के लिए भी तैयार हो रहे हैं तथा शराब की जुगत में इधर-उधर फोन घुमाने में जुटे रहते हैं कुछ बेचारे तो शराब की तलाश में भटकते भी फिर रहे हैं तथा लोगों को बोलते फिर रहे हैं कि एक शराब का ठेका खुला था जहां से शराब का जुगाड़ हो रहा था परंतु वह भी बंद हो गया है
मिली जानकारी के अनुसार कच्ची व हरियाणा मार्का शराब कि कुछ अवैध शराब के ठिकानों पर जमकर तस्करी हो रही है जिसके बाद शराब पीने के शौकीन किसी तरह एक आध बोतल का जुगाड़ करने के लिए इनअड्डों से शराब लेने पहुंच जाते हैं मिली जानकारी के अनुसार कुछ बड़े शराब तस्कर रात को शराब के छोटे सप्लायर को शराब तस्करी कर रहे हैं वही पूरा सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी कर पुलिसकर्मी जब कुछ समय के लिए रेस्ट पर होते हैं तब यह शराब तस्कर सक्रिय हो जाते हैं पुलिस एक तरफ करोना वायरस के खिलाफ लड़ रही है वही अब देखना यह होगा कि इन शराब तस्करों को पकड़ने में पुलिस किस प्रकार सफल हो पाएगी वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक यदि जानकारी मिलती है तो शराब तस्करों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा












