Shimla: बादल फटने से बांद्रली खड्ड में भारी तबाही, खेल मैदान व श्मशानघाट पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Khabron wala 

उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत नरैण में रविवार रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। ब्रांदली खड्ड में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने स्थानीय खेल मैदान व श्मशानघाट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, कुरनू खड्‌ड पर पेलन गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पर संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत नरैन की प्रधान अनु पौंड ने बताया कि बाढ़ के कारण कई किसानों के खेतों को भी नुक्सान पहुंचा है। इस दारौन हादसे में कोई मानवीय नुक्सान नहीं है।

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!