राजस्व विभाग भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियो का अड्डा बन गया है करोड़ों रुपए की वसूली की जा रही है छोटे-छोटे कार्य करवाने के भी लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं पटवारी और कानूगो लोगों का जीना हराम कर रहे हैं इंतकाल व अन्य कार्यों के लिए बिना रिश्वत दिए कार्य नहीं हो रहे प्रॉपर्टी डीलरों को एजेंट बनाया गया है ताकि पैसे इकट्ठे किए जा सके

ऐसा ही एक मामला माजरा में सामने आया है जब एक व्यक्ति से लाखों रुपए की वसूली एक कानूगो परमजीत सिंह द्वारा की गई उसे व्यक्ति ने आरोपी की वीडियो बना ली और पुलिस स्टेशन माजरा में मुकदमा दर्ज करवा दिया इसके बाद आरोपी को पुलिस ने पूछा तक के लिए बुलाया परंतु आरोपी फरार हो गया
वही पांवटा साहिब की माजरा तहसील में तैनात कानूगो परमजीत सिंह को धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के एक मामले में नाहन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है मामले में पुलिस ने 15 जुलाई को स्टेटस रिपोर्ट फाइल करना है इसके बाद आगे का निर्णय होगा बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने करप्शन एक्ट में भी कार्रवाई शुरू कर दी है ऐसे में आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई है और आरोपी के गिरफ्तार होने की संभावना है बताया जा रहा है कि आरोपी का ससुराल परिवार पातलियों में है और आरोपी ने वहां पर भी रिश्वत के पैसे की इन्वेस्टमेंट की है











