पांवटा साहिब : जमीन तकसीम के लिए वसूले गए लाखों रुपए , भ्रष्टाचार के आरोपी कानूगो को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

राजस्व विभाग भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियो का अड्डा बन गया है करोड़ों रुपए की वसूली की जा रही है छोटे-छोटे कार्य करवाने के भी लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं पटवारी और कानूगो लोगों का जीना हराम कर रहे हैं इंतकाल व अन्य कार्यों के लिए बिना रिश्वत दिए कार्य नहीं हो रहे प्रॉपर्टी डीलरों को एजेंट बनाया गया है ताकि पैसे इकट्ठे किए जा सके

पांवटा साहिब तहसील में भी जीपीए का खेल खेला जा रहा है और लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं लोगों को रजिस्ट्री में अन्य कार्य करवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं परंतु तहसीलदार जीपीए के नाम पर लाखों रुपए की वसूली रोजाना कर रहे हैं हरियाणा के लोगों से एक जीपीए के 15000 पर वसूले जा रहे हैं बताया जा रहा है कि इसमें पूर्व एडीसी लायक राम वर्मा का भी हिस्सा होता था राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को शिकायत मिलने के बाद कुछ दिन पूर्व भी पांवटा साहिब तहसील में भी डीसी सिरमौर ने जीपीए बंद करवा दी है

ऐसा ही एक मामला माजरा में सामने आया है जब एक व्यक्ति से लाखों रुपए की वसूली एक कानूगो परमजीत सिंह द्वारा की गई उसे व्यक्ति ने आरोपी की वीडियो बना ली और पुलिस स्टेशन माजरा में मुकदमा दर्ज करवा दिया इसके बाद आरोपी को पुलिस ने पूछा तक के लिए बुलाया परंतु आरोपी फरार हो गया

वही पांवटा साहिब की माजरा तहसील में तैनात कानूगो परमजीत सिंह को धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के एक मामले में नाहन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है मामले में पुलिस ने 15 जुलाई को स्टेटस रिपोर्ट फाइल करना है इसके बाद आगे का निर्णय होगा बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने करप्शन एक्ट में भी कार्रवाई शुरू कर दी है ऐसे में आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई है और आरोपी के गिरफ्तार होने की संभावना है बताया जा रहा है कि आरोपी का ससुराल परिवार पातलियों में है और आरोपी ने वहां पर भी रिश्वत के पैसे की इन्वेस्टमेंट की है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!