अमरनाथ यात्रा से लौट रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर पलटी…मची चीख-पुकार

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर अमरनाथ यात्रा से लौट रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 16 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) पर डमटाल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि डमटाल थाना क्षेत्र के तहत यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टूरिस्ट बस कटड़ा (जम्मू-कश्मीर) से देहरादून (उत्तराखंड) की ओर बढ़ रही थी। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। आधी रात को बस डमटाल स्थित नरुला पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हाईवे पर बस पलटते ही भीतर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया।

मामला दर्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!