सराहां में कार दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत एक घायल
Khabron wala
जिला सिरमौर के नाहन कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे 907ए देर शाम करीब 7:30 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सराहां अस्पताल के निचली तरफ नेशनल हाईवे पर एक तीखे मोड पर कार नंबर HP16AA 4719 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में लुढक गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़कर खाई में जा गिरी। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, एक युवक घायल हुआ हैं। घायलों को डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रीना शर्मा पत्नी रामलाल शर्मा निवासी घरगौण पलाशो तथा 65 वर्षीय कार चालक अधिकारी जेटली पुत्र रमाकांत निवासी सराहा की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि घायल 60 वर्षीय उर्मिल जेटली पत्नी अधिकारी जेटली ने मेडिकल कॉलेज नहां पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। वही 33 वर्षीय यशस्वी जेटली पुत्र अधिकारी जेटली का डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। पच्छाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों तथा मृतकों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। मृतकों के शवों को शव गृह में रखा गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। उधर डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत तथा एक युवक की घायल होने की पुष्टि की है। वही एसडीएम पच्छाद डॉक्टर प्रियंका चंद्र ने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत जारी की गई है। जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की फौरी राहत जारी की गई है।












