कालाअंब में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Khabron wala 

कालाअंब-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-07) पर मोगीनंद क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मोगीनंद क्षेत्र में तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर एनएच-07 पर घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रवि पुत्र शत्रुघ्न, निवासी सीतामढ़ी (बिहार), हाल निवासी मोगीनंद को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन हैं और फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि बाइक विपिन चला रहा था, जबकि पीछे 2 सवार थे। पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाने का मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!