तिलोरधार के बागनधार चूना पत्थर माइन में दबे तीन लोगों के शव एनडीआरएफ ने किए बरामद कर लिये है जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार के समीप बागनधार में मंगलवार दोपहर बाद चूना पत्थर माइन पर हुए भारी भूस्खलन के दूसरे दिन (बुधवार) को भी रेस्क्यू जारी रहा।
एनडीआरफ की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों के शव मलबे से निकाल लिए है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहे। रेस्क्यू अभियान एसडीएम शिलाई जसपाल के नेतृत्व में लगातार चला हुआ था ।
बता दें कि मंगलवार शाम को बागनधार की भीमगोडा माइन पर भारी भूस्खलन में भूस्खलन होने से दो डंपर और एक एलएनटी मशीन मलबे में दब गए थे। हादसे के समय डंपरों में एक चालक और दो मजदूर मौजूद थे। यह तीनों पहाड़ से आए भारी भरकम चट्टानों और मलबे में दब गए थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन लगातार गिर रहे मलबे और घने कोहरे समेत बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही थी। बुधवार सुबह ही एनडीआरफ, स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
बुधवार दोपहर को एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रक समेत मलबे में दबे एक चालक ओर शाम को दो नेपाली मजदूर के शव को निकालने में सफलता हासिल की। चालक को बहुत अधिक चोटें लगने के करण वह मलबे में दब कर मर गया। मृतक की पहचान टिप्पर चालक अनिल कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी बड़वास तहसील कमरऊ जिला सिरमौर और नेपाली मजदूर धन सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी नगर पालिका बेदकोट जिला कंचनपुर नेपाल व गजेंदर सिंह उम्र 55 वर्ष नेपाली मजदूर के रूप हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। उधर एसडीएम शिलाई जसपाल व डीसी सिरमौर सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि एक चालक ओर 2 नेपीली मजदूर का शव निकाल लिया गया है।










