ADVERTISEMENT

नाहन कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ने के मामले में ABVP के छह छात्र कार्यकर्ताओं पर केस, जांच तेज

Khabron wala 

डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ने के मामले में पुलिस थाना नाहन में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तालाबंदी के चलते कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों का आवागमन प्रभावित होने के साथ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां भी बाधित हुईं। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. देवराज शर्मा ने इस मामले में पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि 18 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:38 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छात्र संगठन से संबंधित छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इसके बाद परिसर के भीतर नारेबाजी की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ताला जड़ने के बाद मौके पर पुलिस भेजी गई थी। बातचीत के दौरान संबंधित लोगों ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्यस्तरीय धरने के रूप में आयोजित किया गया था। प्रारंभिक जांच के दौरान ताला जड़ने के मामले में छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें दो आउटसाइडर समेत 6 लोग शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *