*पुलिस थाना पावंटा साहिब के अंतर्गत दो अलग –अलग मामलो मे 03 आरोपियों के कब्जे से 5.95 ग्राम एवं 6.75 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद मामला दर्ज*
1. दिनांक 19/08/2026 को जिला सिरमौर की SIU पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त दौरान जब रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भूपपुर पांवटा साहिब में एक पेन्टर की दुकान के पास दो व्यक्ति खड़ें है । जिनके पास चिट्टा/स्मैक हैं । पुलिस टीम जब पेन्टर की दुकान के बाहर पहुंची तो वहाँ दो व्यक्ति बैठे थे। दोनो व्यक्तियों ने पूछने पर अपने-2 नाम कबीर सिंह निवासी गांव व डाकघर दुगाणा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, तथा विपिन शर्मा निवासी गांव पाब, डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, बतलाया । पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के कब्जे से 5.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना पावंटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
2. दिनांक 19/08/2026 को जिला सिरमौर की SIU पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6.75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त दौरान जब बद्रीपुर चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तारुवाला में फोरेस्ट ऑफिस के सामने चिट्टा/समैक बेचने का धन्धा कर रहा है । पुलिस टीम जब मौका पर पहुंची तो वहाँ एक व्यक्ति बैठा था जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम सोहन लाल निवासी गाँव फुलपुर, डाकघर शिवपुर, तहसील पाँवटा, जिला सिरमौर बतलाया । पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 6.75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पावंटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।












