ADVERTISEMENT

Shimla: 28 वर्षीय युवक चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार

Khabron wala 

प्रशासन के नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से चिट्टा व हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान खील ढांक, झाकड़ी के समीप एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। इस दौरान इस युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान निमा दोरजे आयु 28 वर्ष ऊर्फ विकास पुत्र श्री बाबू तमाग, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *