*पुलिस थाना मजरा के अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र से खैर की अवैध रूप से लकड़ी की कटाई मामला दर्ज*
दिनांक 19.08.2026 को वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा रेंज श्री सचिन शर्मा ने पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज करवाया कि वन विभाग की टीम प्रातः करीब 03:30 बजे आरक्षित वन क्षेत्र Banswali C-12 में गश्त पर थी, जहां कुछ व्यक्तियों को तीन मोटरसाइकिलों पर अवैध रूप से खैर की लकड़ी की कटाई एवं ढुलाई करते पाया गया। मौके से एक मोटरसाइकिल नं. HP-17F-3916 तथा अवैध खैर की लकड़ी बरामद की गई। जांच में खैर के 03 पेड़ अवैध रूप से कटे पाए गए। इसी दौरान एक पिकअप चालक नसीम निवासी मिस्सरवाला वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में अवैध रूप से काटी गई लकड़ी का बाजारी मूल्य लगभग ₹2,91,684 आंका गया है। जिस पर पुलिस थाना मजरा मे लकड़ी तस्करों के विरुद्ध धारा 303(2), 221, 3(5) BNS एवं धारा 26(1)(F) Indian Forest Act के तहत मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है











