*पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत मामला दर्ज*
दिनांक 20/08/26 को पुलिस थाना शिलाई मे रमेश सिंह पुत्र स्व0 श्री सिंघा राम निवासी गांव बांदली डा0 कांडो भटनोल तह0 शिलाई जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि आज सुबह यह अपने खेत में काम करने और घास पत्ती लेने के लिए गया था तो इसे इसके नीचे वाले खेत के नीचे एक गाडी दूर्घटनाग्रस्त दिखी तो यह गाडी के पास गया। गाडी के पास जाकर इसने गाडी का नम्बर पढा जो गाडी न0 HP85-4002 बोलेरो थी जो प्रदीप सिंह गांव ढाढस, तहसील शिलाई की है। उसके बाद इसने गाडी के आस पास जाकर देखा तो गाडी के नीचे झाडियों मे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पडा था जो बुरी तरह से लहूलुहान था पहचानने पर वह व्यक्ति प्रदीप सिंह गांव ढाढस था । जिस पर पुलिस थाना शिलाई मे मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है










