ADVERTISEMENT

हिमाचल सरकार की चेतावनी, सामान्य खाद के साथ नैनो यूरिया जबरन बेचने वाले डीलरों पर होगी सख्त कार्रवाई

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को उन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, जो राज्य में सामान्य खाद के साथ नैनो यूरिया की जबरिया बिक्री कर रहे हैं।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि किसानों को कोई खास खाद या उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। अगर कोई डीलर, एजेंसी या सहकारी समिति यूरिया के साथ नैनो यूरिया की सशर्त बिक्री करते हुए पाई जाती है, तो नियमों के अनुसार दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने राज्य विधानसभा में ‘ध्यानाकर्षण प्रस्ताव’ के जरिए यह मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के किसानों पर तरल नैनो यूरिया की बोतलें जबर्दस्ती थोपी जा रही थीं। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक विधानसभा समिति बनाने और सदन के शीतकालीन सत्र से पहले रिपोर्ट सौंपने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी मांग की कि अगर कोई सरकारी एजेंसी दोषी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाए।

कृषि मंत्री ने समिति बनाने की मांग को किया खारिज

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पठानिया की मांग का समर्थन किया। इसके बाद, विपक्षी भाजपा के कई अन्य सदस्य भी कांग्रेस विधायक का समर्थन करने के लिए अपनी सीटों से उठे। कृषि मंत्री कुमार ने समिति बनाने की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के मंत्रालय की ओर से किसानों को नैनो यूरिया की बोतलें खरीदने के लिए मजबूर करने का कोई निर्देश नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पहले ही किसानों और सहकारी समितियों को सूचित कर दिया है कि नैनो यूरिया या नैनो यूरिया प्लस की खरीद पूरी तरह से किसान की अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं पर निर्भर करती है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *