ADVERTISEMENT

Solan: मरीज को छोड़ने गई AMBULANCE की पिकअप से जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार और वाहन चलाते समय बरती गई लापरवाही कई बार बड़े हादसे का कारण बन रही है। अब सोलन में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। यहां शिवालिक बाय मेटल कंपनी के पास एंबुलेंस और नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

मरीज को छोड़कर शिमला लौट रही थी एंबुलेंस

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिला सोलन के शिवालिक बाय मेटल कंपनी के पास आज बुधवार को पेश आया है। यहां पर एंबुलेंस PGI में मरीज को छोड़कर वापस शिमला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली पिकअप से उसकी टक्कर हो गई।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पिकअप गलत दिशा से आ रही थी, जिसके चलते हादसा हुआ। हालांकि, हादसा किसकी गलती से हुआ, इसकी सही जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी।

हादसे में किसी को चोट नहीं लगी

गनीमत रही कि इस हादसे में एंबुलेंस और पिकअप में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, टक्कर के कारण दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले सड़क पर यातायात व्यवस्था को संभाला और वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ करवाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि टक्कर कैसे हुई

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *